Thursday, February 26, 2026

केवल सिंह पठानिया भारतीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए भारत के प्रबन्धक नियुक्त

हिमाचल आजकल
शिमला। विधायक, उप मुख्य सचेतक व पावर लिमिटेड इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने आज  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पावर लिफ्टिंग इंडिया ने उन्हें 17 से 24 मई, तक नार्वे के ड्रमेन शहर में आयोजित होने वाली वल्र्ड क्लासिक और इक्विप्ट बैंच प्रेस चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही भारत की 80 सदस्यीय पावर लिमिटेड टीम का प्रबन्धक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 82 देश भाग ले रहे हैं और इससे पूर्व भी वह इस प्रतियोगिता की टीम के साथ अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, यूके, दुबई और हांगकांग के देशों में जा चुके हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि नार्वे दौरे के दौरान वह लोगों को हिमाचली हस्तशिल्प और जैविक खेती के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने केवल सिंह पठानिया को इस सम्मान के लिए बधाई दी और कहा कि यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles