Thursday, February 26, 2026

एसजेवीएन ने हिमाचलसरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121. 33 करोड़ का अंतरिम लाभांश अदा किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन अग्रणी नवरत्न सीपीएसई ने हिमाचल सरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121$ 33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया है। अंतरिम लाभांश का चेक शिमला में अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक), एसजेवीएन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को सौंपा गया। इस मौके पर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने अवगत करवाया कि कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 451. 93 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिम लाभांश के रूप में भारत सरकार को 248. 55 करोड़ रुपए और सार्वजनिक शेयरधारकों को 82. 05 करोड़ रुपए अदा किए गए है । हिमाचल प्रदेश सरकार के पास कंपनी के 26. 85 फीसदी शेयर जबकि भारत सरकार के पास 55 फीसदी शेयर और शेष 18.15 फीस दी शेयर पब्लिक के पास हैं।

वर्तमान में, एसजेवीएन भारत और पड़ोसी देश नेपाल में जलविद्युत, सौर, पवन, पंप स्टोरेज और ताप विद्युत उत्पादन के ऊर्जा क्षेत्रों में 95 विद्युत परियोजनाआें को कार्यान्वित कर रहा है। कंपनी की स्थापित क्षमता 2,708.27 मेगावाट है, और कुल परियोजना पोर्टफोलियो 66107. 4 मेगावाट है। अपनी महत्वाकांक्षी विकास रणनीति के अनुरूप, एसजेवीएन ने वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है, जो राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और सततशीलता की दिशा में अहम कदम है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles