हिमाचल आजकल
शिमला। नगर पंचायत जुब्बल के वार्ड नंबर चार से संबंध रखने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दलजीत सिंह व अमरजीत सिंह ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दलजीत सिंह व अमरजीत सिंह को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। दलजीत सिंह व अमरजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने दलजीत सिंह व अमरजीत सिंह को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा । इस दौरान ब्लक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नगर पंचायत जुब्बल के पूर्व उपाध्यक्ष राजिन्दर सिंह मांटा व शक्ति सिंह ब्राक्टा भी मौजूद रहे।
नगर पंचायत जुब्बल से भाजपा कार्यकर्ता दलजीत सिंह व अमरजीत सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :