सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर बनाए जा रहे झूठे मामले : प्रतिभा ङ्क्षसह
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस सभी राज्यों में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य स्तर पर, 3 मई से 10 मई तक जिला स्तर पर और 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर संविधान बचाआे रैलियों का आयोजन करेगी। इसके बाद 20 से 30 मई तक पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से जागरूक करेगी।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व उनके परिवार पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान करने की जो कोशिश की जा रही है,इन सबका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ भाजपा की तानाशाही का मुकाबला करेगी।
सभी विधानसभा क्षेत्र में रैलियां आयोजित की जाएगी : सुक्खू
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 26 अप्रैल को संविधान बचाओ की राज्य स्तरीय रैली चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर आयोजित की जाएगी। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल व प्रदेश के सभी मंत्री,विधायक व सभी नेता भाग लेंगे। इस रैली में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे॥ उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय रैली के बाद जिला व हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी रैलियां आयोजित की जाएगी। जिनकी तिथियां बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने इसके लिए सभी नेताआें से पूरा सहयोग करने व इसे पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक को प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री,विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे व अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुख मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :