हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत पराली के खड़ापत्थर से संबंध रखने वाले व वन विभाग से वन खण्ड अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त यशवंत तेजटा व सलावकरा गांव से संबंध रखने वाले व वन विभाग से अधीक्षक ग्रेड-I के पद से सेवानिवृत्त हुक्म शर्मा ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यशवंत तेजटा व हुक्म शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत क़िया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने यशवंत तेजटा व हुक्म शर्मा को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :