Monday, March 2, 2026

ऋत्तिक नरगेटा व पीयूष शर्मा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की मुलाक़ात

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ाल के राईका से संबंध रखने वालें ऋत्तिक नरगेटा व ग्राम पंचायत जयपीढ़ी के नैहनार निवासी पीयूष शर्मा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऋत्तिक नरगेटा व पीयूष शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत क़िया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने ऋत्तिक नरगेटा व पीयूष शर्मा को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। ऋत्तिक नरगेटा व पीयूष शर्मा ने पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान ब्लॉक युवा कांग्रेस, जुब्बल के महासचिव सुमित ठाकुर व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहराज खान भी मौजूद उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles