हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहा विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डमयाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए विभाग ने लगभग 62 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीति प्रदान की थी जिसमें से 40 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने स्कूल के शेष कार्यों के लिए 31 लाख रुपए की स्वीति प्रदान करने की घोषणा की ताकि छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डमयाना के भवन निर्माण के लिए भी पैसों का प्रावधान करने का आश्वासन दिया।
शिक्षा मंत्री ने डमयाना स्कूल की छात्राआें की सांस्तिक प्रस्तुति के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपए देने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक स्कूल बगैन का किया शिलान्यास
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक स्कूल बगैन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण कार्य लगभग 25 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जाएगा, जिससे यहां के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने बगैन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैन के भवन का निर्माण कार्य लगभग 10 वर्षों से अधर में लटका पड़ा था जिसके निर्माण के लिए लगभग 25 लाख रुपए की स्वीति प्रदान की जा चुकी है। भवन का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर इसे लोकार्पित किया जाएगा ताकि यहां के इस महत्वपूर्ण विद्यालय के छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
पूर्व भाजपा सरकार के गलत निर्णयों से गिरा शिक्षा का स्तर – रोहित ठाकुर
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए गलत निर्णयों एवं नीतियों की वजह से शिक्षा के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे एवं बिना अध्यापकों के 500 से अधिक विद्यालय को खोला था जिसकी वजह से शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश 21 वें पायदान पर पहुंच गया था।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे है इसी दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे है। भाजपा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कुल 511 स्कूल प्रवक्ताआें के पद भरे गए थे जबकि हमारी सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही 700 से अधिक प्रवक्ताआें की भर्ती की गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 15 हजार से अधिक पदों को भरने की स्वीति प्रदान की है जिसमें से 5 हजार से अधिक पद भरे जा चुके है।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं क्लस्टर स्कूल के माध्यम से शिक्षा, संसाधनों एवं अन्य गतिविधियों को साझा करने की कोशिश की जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के नामांकन में कमी दर्ज की गई है जिससे जीरो एनरोलमेंट वाले विद्यालय को बंद करना पड़ा है और यह आज की जरूरत भी है।

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार से वर्तमान प्रदेश सरकार को 76 हजार करोड़ रुपए की देनदारियां विरासत में मिली है। फिर भी प्रदेश सरकार के बेहतरीन कार्यप्रणाली के बदौलत आज हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन का वादा किया था जिसको पूर्ण किया गया है और बागवानों को उसका लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त, 2 वर्षों के दौरान सेब समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, बागवानों को बकाया लगभग 153 करोड़ रुपए की राशि एकमुश्त प्रदान की गई जिसमें से लगभग 90 करोड़ रुपए पूर्व सरकार की है।
संगठन महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति रजनीश किमटा ने शिक्षा मंत्री का ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पधारने पर स्वागत किया तथा उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।


| All Rights Reserved | Website By :