Saturday, February 28, 2026

6 बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम चाहिए : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल की राजनीति में मुकेश अग्रिहोत्री बड़े कद के नेता
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री बड़े कद के नेता हैं और पांच चुनाव लडक़र जीत हासिल की है। वह अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं, यह उनके डीएनए में है। उन्होंने ने वीरभद्र सिंह किसी विशेष धड़े के नेता नहीं थे। छह बार मुख्यमंत्री बनने के लिए दम की जरूरत होती है। उनका कहना था कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के खिलाफा भाजपा के कुछ साथी साजिश कर रहे हैं। वे मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
हिमाचल में वीरभद्र सिंह गुट के खलिाफ की जा रही कथित साजिश के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे, किसी एक गुट के नेता नहीं थे। वीरभद्र सिंह छह बार के मुख्यमंत्री बने। इसके लिए दम भी चाहिए होता है। वीरभद्र सिंह सब के थे और वह उनके साथ खड़े रहते थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles