स्व. ठाकुर रामलाल के उस सपना हुआ साकार
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के खनाशनी क्षेत्र की तीन प्रमुख सडक़ों की सफलतापूर्वक पासिंग हुई। इनमें से दो सडक़ें राज्य की सीमा पर बसे दूरदराज के बागवानी क्षेत्र के गांव शिलोली को मुख्य मार्गों से जोड़ती हैं। यह सिर्फ विकास की एक औपचारिक पहल नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल के उस सपने की साकार करती है। उन्होंने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे इस गांव तक सडक़ पहुंचाने की परिकल्पना की थी। गांव के लेागों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से शिलोली गांव को बहुप्रतीक्षित सडक़ सुविधा मिली है। इन सडक़ों की सफल पासिंग से एक ओर जहां लोगों को आने जाने की बेहतर सुविध मिलेगी वहीं बागवानी क्षेत्र को बहुत बड़ा फायदा होगा। वर्ष 2021 में उपचुनाव बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 124 सडक़ों की सफल पासिंग हो चुकी है जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की और एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इन सडक़ों में कंदरोट से बाउटू सडक़ संपर्क मार्ग, शिलोली से पलगारा दोगरी सडक़ संपर्क मार्ग और शिलाली से लोअर शिलोली वाया ब्यूनल सडक़ संपर्क मार्ग की सफल पासिंग हुई है। खनाशनी क्षेत्र की लोगों और शिलोली ग्रामवासियों ने सडक़ों की सफल पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।



| All Rights Reserved | Website By :