मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा प्रबंधों पर किया मंथन
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत – पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद मुख्य सचिव कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग सहित अन्य अहम कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आेर से आने वाले हर दिशा-निर्देश का पूर तरह से पालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट, चण्डीगढ़ और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि इन राज्यों में सायरन से सतर्क किया जाए तो तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ²ष्टिगत केंद्र और राज्य सरकार की आेर से जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण गंभीरता से पालन करने को कहा।
उन्होंने धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बांधों, पुलों और अन्य अहम संस्थानों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने को भी कहा।
उन्होंने ने कहा कि पठानकोट के साथ लगते क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। देश की सरकार पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हिमाचल की जनता देश की सरकार, सेना के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सभी छात्र जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित हैं। अगर वो वापस आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक के साथ सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले उपायों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधिक्षक वर्चुअली जुड़े। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की सीमा से लगते जिन राज्यों में सायरन बज रहे हैं, वहां पर जिला उपायुक्तों को भी फौरन ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के.पंत, ओंकार चंद शर्मा, आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, राकेश कंवर बैठक में उपस्थित थे।
अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे अहम सरकारी विभाग : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :