Sunday, January 11, 2026

कोटखाई संगीत कलामंच के पदाधिकारी भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल आजकल
शिमला। पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित सांस्कृतिक-सामाजिक संस्था कोटखाई संगीत कलामंच के पदाधिकारी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजिंदर राजटा निवासी कोलवी, ग्राम पंचायत नगान, नरेंद्र राजटा निवासी कराल्टू, ग्राम पंचायत कलबोग, सतीश बरेटू निवासी दुनिधार, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी, रामलाल राजटा, नीरज राजटा व राजू राजटा निवासी जराई ग्राम पंचायत कलबोग ने परिवार सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि सभी को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंदर राजटा, सुरेश कुमार, संजू राजटा, प्राज्जुल किश्टा, व यशवंत राजटा भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles