कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माण में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। प्रदेश में सडक़ों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाआें का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाआें स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल अहम कार्यों में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह हमेशा ही दिन रात लोगों के दुखदर्द को दूर करने के लिए तैयार रहते थे। यहीं वजह है कि अब जब उन्हें हमसे विछुड़े हुए चार साल हो गए हैं आज भी लोग उनके कार्यो को याद करते हुए नम हो जाते है। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास, आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए आगे बढऩा हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट नेताआें में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक आदर्श सूद,चिरंजीव लाल कश्यप,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ,अमित नंदा, यशपाल तनाईक के अलावा विनीत गौतम,आंनद कौशल,मनोज कुमार,देवेंद्र बुशहरी, एस के सहगल, नगर निगम के पार्षद,पीसीसी के पूर्व पदाधिकारी, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन सुमन अर्पित किए।

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान: प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश,बादल फटने व बाढ़ से आई आपदा बहुत ही पीड़ा दायक है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिला के सराज व करसोग क्षेत्र में हुआ है और प्रदेश सरकार युद्घ स्तर पर राहत कार्यो को कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा इतनी गंभीर है कि करोड़ों की संपत्ति को तो नुकसान पहुंचा है और इस आपदा में कई मानव जाने भी गई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वह सराज क्षेत्र का दौरा भी करेंगी। प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर जो भी राहत सामग्री चाहिए उसे उन्हें उपलब्ध करवाया जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :