कांग्रेस ने वोट चोर, कुर्सी छोड़ अभियान की रैली आयोजित की
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का अपमान कर वोट चोरी से अपनी सरकार बनाई हैं। उन्होंने कहा है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट के साथ राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर वोट चोर, कुर्सी छोड़ अभियान की रैली को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र कर्नाटक व हरियाणा में वोट चोरी कर अपनी सरकारें बनाई है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में भाजपा वोट चोरी की फिराक में है। उन्होंने कहा कि एसआई आर के तहत बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतपत्रों से हटा दिए गए है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मतदान के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों व ब्लॉकों में भाजपा के खिलाफ रैलियां करने का आह्वान किया।
भाजपा ने हिमाचल में की थी चोरी करने की कोशिश: सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्र में ही नही प्रदेश में भी सरकार को चोरी करने की कोशिश की थी। प्रदेश को इस वजह से दो बार चुनावों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में वोट चोरी कर भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की और इसमें वह सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पहले भी 40 विधायक थे और उप चुनावों के बाद भी प्रदेश में यही 40 की संख्या बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट और पूरी तरह से मजबूत है और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।
राहुल गांधी ने वोट चोरी के तथ्यों को देश के सामने रखा : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक व महाराष्ट्र में वोट चोरी के तथ्यों को देश के सामने रखा है। चुनाव आयोग इन तथ्यों की जांच करने की जगह उनसे शपथ पत्र की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए नेता जो नेता प्रतिपक्ष है ,बड़ी जिम्मेवारी से बात करते है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश राहुल गांधी के साथ खड़ा है।
हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी आई सामने, कांग्रेस कार्यालय शिमला में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी


| All Rights Reserved | Website By :