हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस कार्यालय जुब्बल में ग्राम पंचायत शिल्ली के सिर्ठी गांव से भोपिंदर सिंह ससरामटा ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शिल्ली लोकिंदर चौहान की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़ पुन: कांग्रेस परिवार में घर वापसी की और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
लोकिंदर चौहान ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहना कर भोपिंदर सिंह ससरामटा का कांग्रेस परिवार में आने पर स्वागत किया। इस दौरान सिर्ठी गांव से किशोरी लाल चौहान , नगर पंचायत जुब्बल से वार्ड सदस्य व जुब्बल महिला कांग्रेस अध्यक्षा अनिता चौहान , नगर पंचायत जुब्बल के सदस्य लोकपाल शरकोली, प्राउंठी गांव से कर्मठ कार्यकर्ता राकेश शरकोली, राजू चौहान व सिर्ठी गांव से हरीश तेजटा भी उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा जी ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।


| All Rights Reserved | Website By :