Thursday, February 26, 2026

देश व प्रदेश की मंडियों में पहुंची 2. 60 करोड़  सेब की पेटियां


सेब सीजन के अंतिम दौर में सेब के दामों में आई भारी गिरावट
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले  क्षेत्रों में अब सेब सीजन अङ्क्षतम दौर में  चल रहा है। अब सेब सीजन केवल किन्नौर व शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बचा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में सेब सीजन खत्म हो जाएगा। अहम बात यह है कि इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों  के बागवानों सेब की अच्छे दाम नहीं मिल पाए है। अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 2 करोड़ 60 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
उधर,  जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के  अधिक ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन कुछ दिनों का बचा है। जबकि किन्नौर जिला में सेब सीजन परू जोरों पर चल रहा है।  वहीं फल मंडियों अच्छी क्वालिटी के में सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। अच्छी किस्म के सेब  800 से लेकर 1500 रुपए तक बिक रहा है। किन्नौर के सेब के दामों में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है।  हालांकि इस बार  फल मंडियों में रॉयल सेब की
अधिक डिमांड देखने को मिली है।  पिछले साल तरह के तरह हिमाचल में इस बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में ही  की गई। फल मंडियों में  सेब की आमद में कमी आनी शुरू हो गई
वहीं प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों अब सेब सीजन आखिरी दौर  में चल रहा है।
 पूरे जोरों पर चल रहा है।  ऊंचाई वाले क्षेत्रों से रॉयल वैरायटी के सेब
 की अब फल मंडियों में पहुंच  रहा है। रॉयल सेब को लंबे समय तक  सीए स्टोर में रखा जा सकता है।  हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार सेब की फसल की कम पैदावार भी काफी कम हुई है।  लिहाजा  ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पाए।  प्रदेश की पराला, सोलन और परवाणु और पिंजौर फल मंडी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब पहुंच रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles