Sunday, January 11, 2026

किसान मोर्चा के अध्यक्ष, दिलीप काल्टा सूरत सिंह ठाकुर, कंवर सिंह ठाकुर व कल्पना ठाकुर की कांग्रेस में वापसी

हिमाचल आजकल
शिमला । जुब्बल के शराचली क्षेत्र की झगटान पंचायत से भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे और ग्राम पंचायत झगटान से पूर्व प्रधान व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप काल्टा, सहित ग्राम पंचायत रावीं के भकान गांव से सूरत सिंह ठाकुर,पुलिस विभाग से सेवानिर्वित कंवर सिंह ठाकुर व कल्पना ठाकुर ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ दोबारा कांग्रेस में घर वापसी की है। शिक्षा मंत्री श्री घर वापसी पर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राय सिंह चौहान व ग्राम पंचायत रावीं के पूर्व उप प्रधान देस राज ठाकुर भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles