हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शिमला दौरे के दौरान दिए गए बयानों को तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना के तहतए किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है।
उन्होंने े कहा कि जेपी नड्डा द्वारा शिमला में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम पर केंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को कुछ भी भी नहीं मिली है। उनका कहन है कि तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1500 करोड़ रुपए की आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई। दिल्ली से शिमला पैदल पहुँचने में भी करीब 96 घंटे लगते हैं, लेकिन भाजपा को यह घोषणा किए हुए 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है और प्रदेश को अब भी इंतज़ार कराया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन सरकार थीए लेकिन उस समय भी भाजपा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। यही कारण रहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई।
विनय कुमार ने कहा कि भले ही इस बार जगत प्रकाश नड्डा किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में पहुँचे हैंए लेकिन उनकी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश ही रही है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लोगों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करवाएं। विनय कुमार ने कहा कि जेपी नड्डा का शिमला यह दौरा पूरी तरह राजनीतिक रहा। केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश को न तो कोई ठोस आश्वासन दिया और न ही कोई वास्तविक मदद। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और प्रदेश की ओर आंखें मूंद कर बैठी है।
केंद्र से 1500 करोड़ की आपदा राहत राशि अभी तक नहीं मिली : विनय कुमार
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :