हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के शराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना से पूर्व प्रधान व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम सिंह खंड्यान जी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी ने सभी पार्टी का पटका पहनाकर घर वापसी पर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :