Friday, February 27, 2026

शिक्षा मंत्री दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 17 व 19 दिसंबर को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 17 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे ग्राम पंचायत बढ़ाल के सरहाना में स्थित सामुदायिक केंद्र के अतिरिक्त आवास का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12.30 बजे जुब्बल के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे।

शिक्षा मंत्री 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत थरोला में कठांडली नाले से धलोना, थरोला, बलोग, चडका और आसपास के क्षेत्रों तक उठाऊ जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह थरोला में नवनिर्मित पौध संरक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह थरोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles