हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस 22 दिसम्बर को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी नेताओं, पूर्व पीसीसी व जिला ब्लॉकों ,अग्रणी संगठनों के सभी नेताओं सहित शिमला नगर निगम के सभी पार्षदों व पूर्व पार्षदों को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है।
विनय कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब व मजदूरों के लिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई महत्वकांक्षी योजना के मनरेगा का नाम बदलने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने इस का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का अपमान तो किया ही है साथ मे इसे कमजोर भी कर दिया है।
विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा एक सोची समझी राजनीति के तहत ग्रामीण गरीबों व असहाय लोगों को काम के अधिकार के कानून से बंचित कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का इस नए बिल का डटकर विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा है कि कांग्रेस गरीब व असहाय लोगों के अधिकारों के लड़ाई से कभी पीछे नही हटेगी।


| All Rights Reserved | Website By :