Sunday, January 11, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई में विकास की कमी नहीं होने देंगे : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल के नजदीक डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान इस क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और अहम संस्थान है। यहां पर आने वाले समय में प्रदेश और देश भर से शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शिक्षा का आधारभूत ढांचा मज़बूत होगा और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। शिक्षा मंत्री ने आज शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस संस्थान के निर्माण पर 17 करोड़ रुपए का खर्च किए जा रहे है। इसका निर्माण जो हिमुडा द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर में 1 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से एक स्वास्थ्य केंद्र बरथाटा ;(टाडग़लूद्ध) का लोकार्पण किया जा चुका है।


रोहित ठाकुर ने कहा कि पराली पंचायत में भी अन्य पंचायतों की ही भांति सर्वांगीण विकास हुआ है। इसके तहत विभिन्न सडक़ों और भवनों का निर्माण हुआ है। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की प्रमुख सडक़ खड़ा पत्थर पटसारी का उन्नयन कार्य 17 करोड़ 16 लाख रुपए से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरी गंगा जुब्बल क्षेत्र का एक पवित्र और दर्शनीय स्थल है। खड़ापत्थर, गिरी गंगा सडक़ को 6 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से पक्का किया गया है। इस सडक़ के बनने से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुविधा होगी और पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र विकसित होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत मडांन संपर्क मार्ग के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है,।
शिक्षा मंत्री ने नववर्ष 2026 के लिए सभी को शुभकामनायें दी और कहा कि आने वाला वर्ष सभी प्रदेश वासियों के लिए सुखमय हो और हमारा प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करे। उन्होंने कहा कि 2025 में वर्तमान सरकार के 3 वर्ष भी पूरे हुए है। इस दौरान जहाँ एक ओर हिमाचल ने एक मजबूत और अभूतपूर्व विकास यात्रा पूरी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles