हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल के रूप में प्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली शिष्टाचार मुलाकात है।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने नशा- मुक्त हिमाचल अभियान और टीबी मुक्त हिमाचल अभियान जैसे अहम पहलों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। लोगों को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैै जिससे बड़ी संख्या में किसान और बागवान रसायन मुक्त कृषि पद्धति को अपना रहे हैं। इससे पहाड़ी राज्य हिमाचल पूरी तरह से शून्य लागत और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति को अपनाकर दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करेगा।
वहीं राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश की स्थिति से अवगत करवाया और राज्य में कार्यन्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्यपाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :