Saturday, August 1, 2026

976 दिनों से आंदोलन दृष्टिहीनों का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की

हिमाचल आजकल

शिमला। शिमला में अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 976 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिहीनों का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय उग्र हो गया, जब उन्होंने सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। दृष्टिहीन संगठन के सदस्य सरकार पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए बैकलॉग भर्तियां, आरक्षण और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। लंबे समय से जारी इस आंदोलन को लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles