Saturday, August 1, 2026

मनीषा मित्तल हत्याकांड, दोनों शूटरों को 7 दिन का पुलिस रिमांड, 22 जून को फिर कोर्ट में होंगे पेश

हिमाचल आजकल

शिमला। संजौली के सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों शूटरों को मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय शिमला में पेश किया गया। कोर्ट नंबर-5 ने दोनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब दोनों आरोपी 22 जून तक पुलिस हिरासत में रहेंगे और इसके बाद दोबारा अदालत में पेश किए जाएंगे।

पुलिस ने अदालत से आरोपियों का 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 7 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। अदालत परिसर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से हत्या की साजिश, वारदात के मास्टरमाइंड, शूटरों को हायर करने वाले व्यक्ति और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ करेगी। ऐसे में पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एएसपी सिटी मेहर पंवर ने बताया कि बीते 13 जून को संजौली क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो दिनों के भीतर मामले में शामिल दोनों आरोपी आशीष अहलावत और दीपक को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। *उन्होंने बताया कि अदालत से दोनों का 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया गया है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच जारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles