Saturday, August 1, 2026

कोटखाई के मूल निवासी व सोलन की चेवा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चौहान के आभार समारोह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सोलन जिला की कुमारहट्टी स्थित चेवा पंचायत से नव-निर्वाचित प्रधान रमेश चौहान द्वारा आयोजित आभार समारोह में शिरकत की। रमेश चौहान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं साथ ही मूल रूप में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कोटखाई से संबंध रखते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रमेश चौहान को लगातार तीसरी बार पंचायत प्रधान तथा छठी बार पंचायती राज संस्थाओं में जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा बार-बार मिला यह विश्वास उनके जनसेवा के प्रति समर्पण, मेहनत और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों का परिणाम है।

रोहित ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि रमेश चौहान भविष्य में भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

आभार समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार , कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी , हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान और हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन अनुराग शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles