Monday, November 2, 2026

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर 433 कैदियों को सजा में रियायत

हिमाचल आजकल

शिमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कानून के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों को उनकी सजा में छूट प्रदान की है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न जेलों में कुल 1,025 दोषसिद्ध कैदी हैं। इनमें से 433 कैदी सजा में छूट का लाभ पाने के लिए पात्र पाए गए हैं। पात्र कैदियों की सजा में नियमानुसार रियायत की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि सजा में दी गई इस छूट के कारण तीन कैदियों की जेल से रिहाई स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर होगी।
राज्य सरकार ने यह छूट लागू कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles