Tuesday, September 15, 2026

ग्राम पंचायत झालटा के धानसर से जयपाल, महेंदर , देविंदर व प्रेम रांगटा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल तहसील के खानाशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालटा के धानसर गांव से जयपाल, महेन्दर , देविंदर व प्रेम रांगटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली और जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष श्री जितेंदर मेहता जी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा तथा सभी को साथ लेकर जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles