Saturday, October 31, 2026

जुब्बल के धार गांव में भीषण आग, 5 मकान जलकर राख


देर रात लगी आग पर काबू पाया गया, प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू किया
शिमला। जुब्बल क्षेत्र के धार गांव में देर रात करीब 11 बजे लगी भीषण आग ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते मकानों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
आग की चपेट में आने वाले मकानों में अनिल धान्य, हरनाम सिंह, नरेंद्र सिंह और मोहन सिंह के मकान शामिल हैं। मौके से मिली सूचना में इन लोगों के मकानों के आग की चपेट में आने का उल्लेख किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, दमकल कर्मी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब आग के दोबारा फैलने की आशंका को देखते हुए मौके पर निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों के नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles