Saturday, October 31, 2026

जुब्बल के धार गांव में पांच मकान आग की भेंट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा दुःख

हिमाचल आजकल

शिमला । जुब्बल तहसील के धार गांव में 1 अक्तूबर की देर रात करीब 11:45 बजे लगी भीषण आग में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक अग्निकांड में नानक चंद चौहान, हरनाम सिंह धाल्टा, नरेंद्र सिंह धाल्टा, गिंदा देवी और अनिल धान्टा के परिवार प्रभावित हुए हैं।

शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने इस हृदयविदारक अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने का आंखों के सामने आग की भेंट चढ़ जाना अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दुःख और संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़े हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि अग्निकांड में हुए नुकसान के दृष्टिगत प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को उचित राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा ताकि इस कठिन समय में आवश्यक सहयोग मिल सके।

शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने, मौके पर हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने तथा आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles