Saturday, October 31, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केवीके शिमला ने शुरू किया प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

हिमाचल आजकल

शिमला। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), शिमला द्वारा आत्मा , शिमला के सहयोग से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के अंतर्गत किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से लगभग 125 किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। 6 अक्टूबर को छोहारा विकासखंड के किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि आज चौपाल विकासखंड के किसान प्रशिक्षण में शामिल हुए। कल कुपवी विकासखंड के किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मृदा एवं पौध स्वास्थ्य में सुधार, कृषि लागत में कमी, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, प्राकृतिक खेती की तकनीकों तथा कृषि में बाहरी निवेश पर निर्भरता कम करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन लागत कम करने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम शिमला जिले के विभिन्न विकासखंडों के किसानों के लिए आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं तकनीक पहुंचाई जा सके और प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles