Saturday, October 31, 2026

जुब्बल और कोटखाई में चार महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों की हुई सफल पासिंग, जनता ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में चार महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग हुई है।

जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत नकराड़ी में चेबड़ी से लोअर धरमाड़ा सड़क तथा ग्राम पंचायत बढ़ाल में सुंगरी थाना से अनुसूचित बस्ती कटारला लिंक रोड की पासिंग हुई है। वहीं कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत गरावग में कुफ्टा शंखण काली माता मंदिर से कुफ्फर सड़क तथा जौणीं बरोल गलु से काली माता मंदिर कुफ्फर सड़क की भी सफलतापूर्वक पासिंग की गई है।

बीडीसी सदस्य पवन चौहान, ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान मोहिन्दर सावंत, ग्राम पंचायत बढ़ाल की प्रधान हेमलता मलोकटा, रुपिंदर धाल्टा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोट कायना, ग्राम पंचायत बढ़ाल के पूर्व प्रधान कुलदीप पिरटा, मीना प्रेमी, भागमल रिखटा, चेतराम, किशोर कुमार, ग्राम पंचायत नकराड़ी से मनोज चौहान, सुरेश नेपटा, श्याम नेपटा वार्ड मेम्बर ने सड़कों की सफल पासिंग के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक और बाग़वानी को देखते हुए सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इन सड़कों के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि रोहित ठाकुर की विकास की दूरदर्शी सोच से क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार नई सड़कों की स्वीकृति, पासिंग और निर्माण कार्य को आगे बढ़ रहे है। इससे विद्यार्थियों, किसानों-बागवानों, कर्मचारियों और आम ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंदर मैहता, तहसील कोऑपरेटिव यूनियन कोटखाई के चेयरमैन गुमान सिंह चौहान, बीडीसी सदस्य पवन चौहान, ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान मोहिन्दर सावंत, ग्राम पंचायत बढ़ाल की प्रधान हेमलता मलोकटा, युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा, तहसीलदार जुब्बल करणवीर सिंह, नायाब तहसीलदार कोटखाई कलम चौहान,रुपिंदर धाल्टा पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोट कायना, ग्राम पंचायत बढ़ाल के पूर्व प्रधान कुलदीप पिरटा, मीना प्रेमी, भागमल रिखटा, चेतराम, किशोर कुमार, ग्राम पंचायत नकराड़ी से मनोज चौहान, सुरेश नेपटा, श्याम नेपटा वार्ड मेम्बर व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles