Saturday, October 31, 2026

रामपुर में बड़ा सड़क हादसा: दनसा के पास सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी एचआरटीसी बस, एक की मौत

हिमाचल आजकल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा सामने आया। दनसा गांव के पास एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस दनसा से रामपुर की ओर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम पंचायत धन्सा, तहसील रामपुर के अंतर्गत दनसा के पास यह हादसा हुआ।
बस सड़क से नीचे कैसे लुढ़की, फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के समय बस में कितने यात्री सवार थे और किसी को चोटें आई हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 22 लोग सवार थे और एक की मृत्यु होने की सूचना है

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles