हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने इस बार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपने क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने इस सत्र के दौरान सरकार से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे। इस बजट सत्र में इस बार 893 तारांकित और 556 सवाल अतारांकित पूछे गए थे। कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने अपने क्षेत्र से संबंधित से 72 सवाल से पूछे। इस में से 28 सवाल तारांकित और 44 अतारांकित प्रश्न शामिल है। उन्होंने खाद के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और किटनाशक पर अनुदान न मिलने का मामला भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सत्र के दौरान रोजगार का मुद्दे पर सरकार को घेरा।


| All Rights Reserved | Website By :