Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने शिमला में लोगों के साथ मनाई होली

हिमाचल आजकल

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई।
रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दीं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles