हिमाचल आजकल
शिमला। युवा वर्ग देश की ताकत और भविष्य हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली में खेल-कूद हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाते हैं इसलिए युवाआें को बढ़चढ़ कर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने यूथ क्लब कायना द्वारा आयोजित विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि खेलों से युवा आगे बढक़र अपनी जिंद्गी को ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचा सकता है। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कई युवा क्रिकेट में नाम कमा चुके हैं। रोहित ठाकुर ने युवाआें में नशे के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। युवाआें से नशे से बचकर अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। जुब्बल नावर कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही उनका एकमात्र संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सडक़ का शेष कार्य सितंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ब्रिक्स के माध्यम से 44.52 करोड़ की स्वीकृत अतिमहत्वाकांक्षी पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंन्डर आवंटित कर कार्य शुरू हो गया हैं। इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगें।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से केएफडब्ल्यू योजना के तहत हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा गुम्मा के सीए स्टोर को 16. 48 करोड़ की लागत से पूर्व काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत 1134 करोड़ रूपये के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत स्तरोन्नत किया जा रहा हैं इसे सेब सीजन तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसी प्रकार कई वर्षों से 22 केवी विद्युत उप नियंत्रण केंद्र घुंघलीधार (जुब्बल) के लंबित पड़े नवीनीकरण के मामलें को गत बजट सत्र में उठाया गया था जिसके लिए 1.54 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण का कार्य जल्द ही प्रारम्भ होगा जिससे जुब्बल और साथ लगती पंचायतों की विद्युत आपूर्ति समस्याएं दूर होगी। विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 96 टीमों ने भाग लिया।

रोहित ठाकुर ने विजेता टीम स्मार्ट हब किंग बलसन व उप विजेता टीम फ्रेंड्स बराल को जीत पर बधाई दी और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालें खिलाडिय़ों को पुरस्त किया। इस अवसर पर रूपिंदर धालटा प्रधान ग्राम पंचायत, कोट-कायनगोपी लाल उप प्रधान, चंदर रांगटा प्रधान व प्रकाश उप प्रधान ग्राम पंचायत मंढोल, यशवंत जस्टा उपाध्यक्ष पंचायत समिति, ईश्वर सिंह भोल्टा प्रधान व प्रेमलता चौहान पूर्व जिला परिषद सदस्य, युवक मंडल के प्रधान सुनील किमटा व अन्य पदाधिकारीगण, सन्तोषीनगर, शोली व कायना से महिला मंडल, पूर्व प्रधान निरंजन चौहान, सिकन्दर किमटा, शान्ता माउंटा, प्यारे लाल रामलाल केस्टा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाश मांटा, राजिंदर किमटा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :