हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के जमीन से जुड़े व मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढऩे के अवसर दिए जा रहे है। मेहनती लोगों को पार्टी में काम करने के अवसर दिये जा हिमाचल में कांग्रेस पार्टी एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। रविवार को शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक आयोजित की गई।
कुलदीप राठौर ने की। इस अवसर पर अखिल भातीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमेन केप्टन अजय यादव ने मौजूउ रहे। इस मौके पर राठौर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें से ईमानदारी व एकजुटता से पार्टी हित में अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करने का आहवान किया और कहा कि हम सब को वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का लोगों के बीच जाकर बेनकाब करने की जरूरत है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं व कार्यक्रम बनाएं व उन्हें कियान्वित किया जिनके परिणाम स्वरुप आज समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति किए जा रहे दुषप्रचार का मूंहतोड़ जवाब देने को कहा है।
एकजुता से विधानसभा की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता- अजय यादव
इस अवसर पर अखिल भातीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमेन केप्टन अजय यादव ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत है। प्रदेश कांग्रेस एकजुता के साथ विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। उन्होने कार्यकर्ताआें से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कांग्रेस सरकारों के समय के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत करवने को कहा और भाजपा के दुषप्रचार को बेनकाब करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।
जमीन से जुड़े व मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे के अवसर दिए: कुलदीप राठौर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :