हिमाचल आजकल
शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अलगाववादी धमकी पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से ऐसी धमकियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने कहा है कि चूंकि यह देश प्रदेश व राजनेताओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए इए गम्भीरता से लेते हुए इसपर ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।राठौर ने आज यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले साल भी ऐसी ही एक धमकी प्रदेश को मिली थी,उस समय सरकार ने इन अलगाववादी नेताओं पर क्या कार्यवाही की उसे भी लोगों को बताया जाना चाहिए जिससे लोगों में कोई असुरक्षा की भावना ने फैले।उन्होंने कहा कि ठीक चुनावों से पहले इस प्रकार की धमकियां मिलना और इन तत्वों का एकाएक सक्रिय होना भी अपने आप मे कई प्रश्न पैदा करता है।उन्होंने कहा कि देश का खुफिया तंत्र सरकार के हाथ मे होता है,ऐसे में वह क्या कर रहा है।राठौर ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों पर आधारित नही रहें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनाव बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लड़े गए थे,उसमे कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई।उन्होंने कहा कि जबकि पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों से हटकर छदम राष्ट्रवाद,सांप्रदायिकता पर लड़े गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने नेताओं महात्मा गांधी,इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के प्राणों की आहुति दी है इसलिए कांग्रेस कभी भी अपने इस रास्ते से भटकने वाली नही।


| All Rights Reserved | Website By :