Monday, April 13, 2026

प्रदेश को कर्ज में डुबो रही भाजपा सरकार: नरेश चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह फिजूलखर्ची कर प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार अपने खर्च चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही है तो दूसरी तरफ इस पैसे की फिजूलखर्च कर प्रदेश पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पैसा विकास पर नही, एसोआराम पर खर्च किया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश आज बड़ी ही विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।हर रोज बढ़ते डीज़ल पेट्रोल के मूल्यों से लोग परेशान है।एलपीजी सिलेंडर के मूल्य भी आसमान छू रहें है।आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नही रह गया है।बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।सरकार है कि उसे किसी की चिंता नही।मुख्यमंत्री कहते है किं वह रिलैक्स में है।
नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट के लिये किसी भी दबाव में नही, बल्कि वह पूरी तरह रिलैक्स में है पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा को यह पूरी तरह आभास हो चुका है कि प्रदेश में उनकी सरकार की सत्ता वापसी नही होगी।इसी के चलते मुख्यमंत्री मनमर्जी की घोषणायें करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।अपने इस कार्यकाल में सरकार ने कोई भी ऐसी विकास योजना शुरू नही की जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार समय शुरू हुई विकास योजनाओं को भी यह सरकार पूरा नही कर पाई है।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री घोषणाओं में जुटे है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी जिसमें उन्होंने कांग्रेस को धड़ो में बंटी है कहा है पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस की नही अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को अब जितने भी प्रलोभन दे ले,उसकी सत्ता से विदाई तय है।प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में भी जयराम सरकार पूरी तरह असफल रही है।कोरोना से प्रभावित किसी भी वर्ग को सरकार ने न तो कोई राहत दी है और न ही उनकी कोई मदद ही की है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से उनके मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती।बढ़ती महंगाई पर तो यह सरकार पूरी तरह खामोश बैठी है।

शिमला,28 मार्च कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह फिजूलखर्ची कर प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार अपने खर्च चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही है तो दूसरी तरफ इस पैसे की फिजूलखर्च कर प्रदेश पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पैसा विकास पर नही, एसोआराम पर खर्च किया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश आज बड़ी ही विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।हर रोज बढ़ते डीज़ल पेट्रोल के मूल्यों से लोग परेशान है।एलपीजी सिलेंडर के मूल्य भी आसमान छू रहें है।आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नही रह गया है।बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।सरकार है कि उसे किसी की चिंता नही।मुख्यमंत्री कहते है किं वह रिलैक्स में है।
नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट के लिये किसी भी दबाव में नही, बल्कि वह पूरी तरह रिलैक्स में है पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा को यह पूरी तरह आभास हो चुका है कि प्रदेश में उनकी सरकार की सत्ता वापसी नही होगी।इसी के चलते मुख्यमंत्री मनमर्जी की घोषणायें करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।अपने इस कार्यकाल में सरकार ने कोई भी ऐसी विकास योजना शुरू नही की जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार समय शुरू हुई विकास योजनाओं को भी यह सरकार पूरा नही कर पाई है।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री घोषणाओं में जुटे है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी जिसमें उन्होंने कांग्रेस को धड़ो में बंटी है कहा है पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस की नही अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को अब जितने भी प्रलोभन दे ले,उसकी सत्ता से विदाई तय है।प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में भी जयराम सरकार पूरी तरह असफल रही है।कोरोना से प्रभावित किसी भी वर्ग को सरकार ने न तो कोई राहत दी है और न ही उनकी कोई मदद ही की है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से उनके मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती।बढ़ती महंगाई पर तो यह सरकार पूरी तरह खामोश बैठी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles