हिमाचल आजकल
शिमला। सद्भावना स्वरुप और एक अभिनव आउटरीच कार्यक्रम के रूप में एसजेवीएन द्वारा कारपोरेट मुख्यानलय शिमला में सौहार्द 3.0 के रूप में तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने एसजेवीएन में विभिन्न ठेकेदारों द्वारा तैनात कम आय वाले आउटसोर्स श्रमिकों को एसजेवीएन कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से प्रदान किए गए स्मृति चिन्हों और वस्तुओं को वितरित करके सौहार्द कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
एसजेवीएन के दूरदर्शी अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा की लीक से हटकर पहल के रूप में समाज के जरुरतमंद वर्ग तक पहुंचने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में अभिनव अवधारणा माई सोशल रिस्पन्सिबिलिटी (एमएसआर) को आरंभ किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ष्माई सोशल रिस्पन्सिबिलिटी, आर्थिक विकास और समाज के जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के बीच संतुलन बनाने में योगदान करने का हमारा एक कल्याणकारी प्रयास है। यह हमारा व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हम कम सुविधाओं से युक्त लोगों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें। शर्मा ने आगे कहा, ष्विरासत को जारी रखते हुए एसजेवीएन के 204 कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से 372 से अधिक स्मृति चिन्ह दान किए गए। इन स्मृति चिन्हों को एकत्रि,त करके कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में विभिन्न ठेकेदारों द्वारा तैनात 230 श्रमिकों के मध्यह वितरित किया गया। इस अवसर पर गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), एसपी बंसल निदेशक (सिविल), एके सिंह निदेशक (वित्त) और सुशील शर्मा निदेशक (विद्युत) भी एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :