Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंदा लाल शर्मा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

हिमाचल आजकल

शिमला।  एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कारपोरेट मुख्यालय शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।  इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक),  गीता कपूर, निदेशक (सिविल) एस$पी$ बंसल, निदेशक (वित्त)  ए$के$ सिंह और निदेशक (विद्युत), सुशील शर्मा की  उपस्थिति में किया गया।  इस अवसर पर सतलुज लेडीज क्लब की मुख्य संरक्षक ललिता शर्मा और क्लब के अन्य पदाधिकारी और क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे। शिविर का आयोजन आईजीएमसी ब्लड बैंक, शिमला के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि एसजेवीएन समाज की उन्नयति में योगदान देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों को अपना रहा है। उन्होंने  कहा कि 174 पंजीकरण  व 168 यूनिट के दान के साथ यह रक्तादान शिविर एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय शिमला के इतिहास का सबसे सफल शिविर रहा है।  सदैव एसजेवीनाइट्स समाज के लिए स्वैच्छिक योगदान में सबसे आगे रहे हैं और उनके इस पुनीत कार्य में बढ़चढक़र भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आगे बताया कि रक्तदान से बेहतर मानवता की कोई सेवा नहीं हो सकती है और वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान एसजेवीनाइट्स ने एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाआें और कार्यालयों में आयोजित विभिन्न रक्तनदान शिविरों में 600 यूनिट से अधिक का रक्तदान किया है। यह रक्तदान शिविर शिमला के विभिन्न अस्पतालों में रोघ्गियों के लिए रक्त की आवश्यमकताआें की पूर्ति के लिए उपयोगी होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles