Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने नई दिल्ली में नेपाल के  प्रधानमंत्री शेर बहादुर दुएबा से शिष्टाचार मुलाकात की। नेपाल के प्रधानमंत्री, नेपाल सरकार के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नंद लाल शर्मा ने नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निर्मित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जल विद्युत परियोजना की प्रगति से नेपाल के प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने  रिकर्ड समय में लोअर अरुण परियोजना की डीपीआर तैयार करने और अनुमोदन से संबंधित गतिविधियों की भी जानकारी दी। एसजेवीएन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले अरुण-3 परियोजना को कमीशन करना और आवश्यक अनुमोदन मिलते ही लोअर अरुण परियोजना का निर्माण शुरू करना है। नंद लाल शर्मा ने नेपाल की विशाल जलविद्युत क्षमता के विकास और जल विद्युत परियोजनाआें के तीव्र और कुशल निष्पादन के लिए एक-बेसिन, एक विकासकर्ता के ²ष्टिकोण का पालन करने के संलाभों के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अरुण-3 परियोजना की निर्माण प्रगति की सराहना की और नेपाल की जल विद्युत क्षमता के इष्टतम विकास के लिए अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले नन्द लाल शर्मा ने भारतीय उद्योग संघ द्वारा आयोजित नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ भारत के शीर्ष सीईआे  के एक विशेष सत्र में भाग लिया। जहां भारत के शीर्ष व्यापार जगत के नेताआें ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की और दोनों देशों के मध्य पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए।  इस  दौरान नंद लाल शर्मा ने सर्वोच्च प्राथमिकता पर कई मुद्दों को समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और जलविद्युत परियोजनाआें के लिए मशीनरी और उपकरणों की कस्टम मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाकर विकासकर्ता को सुविधा प्रदान करने का भी सुझाव दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles