Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री शगुन योजना साबित हो रही है खुशियों का शगुन

हिमाचल आजकल

शिमला।  सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महवपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई सार्थक कदम उठाए हैं। महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक दशा सुधारने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए दी जाने वाली 31000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि इन परिवारों के लिए खुशियों का शगुन साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 75 लाख 78 हजार रुपये खर्च कर 4,437 कन्याओं को लाभान्वित किया गया है। कांगड़ा जिला में 4,86,39000 रुपए खर्च कर 1,569 कन्याओं, सोलन जिले में 94,24000 रुपए खर्च कर 304 कन्याओं, ऊना जिले में 58,90000 रुपए खर्च कर 190 कन्याओं, शिमला जिले में 91,76000 रुपये व्यय कर 296 कन्याओं, सिरमौर जिले में 78,43000 रुपए खर्चय कर 253 कन्याओं, कुल्लू जिले में 34,41000 रुपए खर्च कर 111 कन्याओं, मंडी जिले मे 1,81,04000 रुपए खर्च कर 584 कन्याओं, हमीरपुर जिले में 91,76,000 रुपए खर्च कर 296 कन्याओं, चम्बा जिले में 1,47,56000 रुपए खर्च कर 476 कन्याओं , बिलासपुर जिले में 1,09,74000 रुपए खर्च  कर 354 कन्याओं और किन्नौर जिले में 1,55,000 रुपए खर्च कर 4 कन्याओं को लाभान्वित किया गया है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लडक़ी और उसका परिवार शादी से दो महीने पहले अथवा शादी के 6 महीने के भीतर आवेदन कर सकता है। अनुदान राशि सीधा संबंधित आवेदक के बैंक खाते में जमा की जाती है। इस योजना के लिए लडक़ी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और लडक़े की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। लडक़ी हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।  हिमाचल से बाहर रहने वाले लडक़े से शादी करने पर भी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है। योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन किया जा सकता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles