Sunday, April 12, 2026

महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी: शुबरा जिंटा

हिमाचल आजकल

शिमला, हिमाचल प्रदेश युवा  कांग्रेस मीडिया विभाग की वाईस चेयरमैन शुबरा जिंटा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई ने आज समाज के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है । जहाँ भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता को महंगाई से राहत दिलवाने में प्रयासरत होना चाहिए था लेकिन वह केवल मुद्दे से भटकाने की दिशा में ही काम कर रही है । शुबरा जिंटा ने कहा कि पिछले 12-13 दिनों से पेट्रोल  व डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और हिमाचल के अधिकतम जिलों में पेट्रोल  की क़ीमत का आँकड़ा शतक पूरा कर चुका है । रसोई गेस सिलेंडर के दाम एक बार फिर हज़ार के ऊपर है । इसी महीने सीमेंट व सरिया के दामों में भी भारी बृद्धि की गई है । पेट्रोल व डीज़ल रेट बढ़ने का असर ये है कि ट्रक यूनियनों ने भी भाढ़ा 2 रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया जिसका प्रभाव अब हर घरेलू अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा । ये बहुत ही चिंताजनक है । शुबरा जिंटा ने कहा कि  5 राज्यों के चुनाव के परिणाम आने के बाद सुनियोजित तरीक़े से सभी रोजमर्रा की चीज़ों में बढ़ोतरी कर इस मंहगाई से भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश वासियों के साथ बहुत धोखा किया है। आज सरकार और उसके अहंकारी नुमाइंदे मंहगाई के प्रश्न पर चुप्पी साधे हुए हैं । 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles