हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास को प्राथमिकता देकर आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा ऊपरी शिमला की महतवपूर्ण ठियोग हाटकोटी सडक़ पर सभी पुल व अन्य बचा कार्य इसी वर्ष सितंबर माह तक पूरा कर दिया जाएगा। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने रविवार को कोटखाई की रावलाक्यार पंचायत के कीथ में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि रावलाक्यार पंचायत में रुखला, कीथ व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल वर्ष 2016 में विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से स्वीकृत 1 करोड़ 30 लाख रूपए की उठाऊ पेयजल योजना बनकर तैयार हो गई हैं। इसका सीधा लाभ कीथ, कुफ्टू, नगिन्द्री, रुखला,बाड़ी, गाहन, होडा, अपर व लोअर चडिय़ाना की जनता को होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वितीय वर्ष 2016 -17 में जिला शिमला के लिए ब्रिक्स के माध्यम से 45 करोड़ रूपए की एकमात्र स्वीकृत पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर को आवंटित कर दिया गया हैं। इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगें जिसमें रावलाक्यार पंचायत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुम्मा के सीए स्टोर का स्तरोन्नत कार्य 16$48 करोड़ व फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट पराला का निर्माण 91 करोड़ की लागत से पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीत घ्1134 करोड़ रूपये के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा हैं।

लोगों की समस्याओं को होगा शीघ्र होगा समाधान
रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्षो में ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर बंद पड़ी बस सेवाआें को दोबारा बहाल कर दिया गया हैं। उन्होंने इस दौरा समस्याआें को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति सदस्या कांता दीपटा, उप प्रधान आतिश चौहान, ब्लक युकां अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि रमेश दीप्टा, सुमित्रा टंडन व देविंदर दीप्टा भी मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :