Sunday, April 12, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घर जाकर कार्यकर्ता के घर लगाई नेम प्लेट

बिलासपुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूँ ही नहीं हुए, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मकाम पर पहुंची है। आज जगत प्रकाश नड्डा ने उस वक़्त खुद को गौरवान्वित महसूस किया जब एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगायी।नड्डा से कहा की आज मैं जहाँ हूँ उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, “एक कार्यकर्ता” से।भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है ये परिवार है राष्ट्र सेवकों का जहाँ सब बराबर हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में देलग बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह के घर पर नाम पट्टिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा लगाई ही। 
उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन शुरू हुआ था और 30 अप्रैल तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक पट्टिका लगाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles