हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला सीधा भाजपा से है। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव प्रचार में कूदेंगे। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बात रकर रही थी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के विकास कार्यों का झूठा श्रेय ले रही है। भाजपा सरकार का चार साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन भाजपा सरकर लोगों से किए गए वाों के पूा नहीं कर पाई है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के बगैर ही कांग्रेस ने उप चुनाव लड़ा था और चारों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के सभी नेताओं ने उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए काम किया था। इस बार भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक जुटता के साथ चुनाव में उतरेंगेे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हुई है। नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कोई असर नहीं होगी। पंजाब में पिछले 12 सालों से आम आदमी पार्टी काम कर रही थी। प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।


| All Rights Reserved | Website By :