हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और असम की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है। दोनों राज्यों की विकास संबंधी आवश्यकताएं भी एक समान हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का निमन्त्रण भी दिया। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के मध्य राज्य के पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


| All Rights Reserved | Website By :