Sunday, April 12, 2026

ब्लॉक कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई ने दी प्रतिभा सिंह व सुक्खू को शुभकामनाएं

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, सुखविंदर सिंह सूक्खू को चुनाव समिति का अध्यक्ष, मुकेश अग्रिहोत्री को नेता प्रतिपक्ष, कर्नल धनीराम शांडिल को घोषणा पत्र कमेटी का चेयरमेन,जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को घोषणा पत्र कमेटी का सयोंजक व सभी नवनियुक्त उपाध्यक्षों व पद्दाधिकारियों की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई ने शुभकामनाएं दी हैं।  शुक्रवार को जुब्बल में विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी नवनियुक्त पद्दाधिकरियों की नियुक्ति को लेकर पार्टी में खुशी का माहौल है । बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमर चन्द धान्टा ने की। अमर धान्टा ने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस कमेटी की कमान मिलने से प्रदेश कांग्रेस को एक नई ऊर्जा व नई दिशा मिली है।  गौरतलब हैं कि हाल ही में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में संगठन की ²ष्टि से व्यापक फेरबदल कर मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रोशन लाल , शारदा ठाकुर,लोकिंदर चौहान ,रूपिंदर धालटा, अशोक सारटा, बलविर शर्मा, लोकपाल छाजटा, लकपाल शरकोली, कुलदीप चौहान, प्रेम तांटा, अनिता चौहान, विनोद शर्मा, प्रकाश ठाकुर, ललिता औकटा, कौशल्या शर्मा, गीता ठाकुर, स्नेहलता ठाकुर, दिमाग चंद तानटा, मेघ राम चौहान, प्रमोद ससरामटा, लकिंदर चौहान, मोहन बरागटा व रिशु तेजटा मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles