Sunday, April 12, 2026

भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की बनेगी सरकार : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की असली ताकत हैं। कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को गुम्मा में कांग्रेस सदस्यता अभियान पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर बूथ को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की जरूरत हैं। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी के सभी नव नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता  की मेहनत के बल पर जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के 2021 के उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता  से एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लामबद्घ होने की अपील की। कोटखाई क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता  ने विधायक रोहित ठाकुर को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी के संयोजक के तौर पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस बैठक में कोटखाई क्षेत्र के कांग्रेस जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles