कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनते ही सुक्खू ने दिखाए तेवर
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस बड़े फेरबदल के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता जोश से लबरेज नजर आ रहे है। कांग्रेस आलाकमान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाने की प्रयास किया है। प्रदेश
कांग्रेस ने अब भाजपा के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाना शुरू कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव पर फोकस करना शुरू कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सभी नेताओं को एकमंच पर लाने में
जुट गए है। प्रदेश कांग्रेस ने अगले कुछ दिनों में सभी विधानसभा
क्षेत्रों में जनसभाएं करने का रणनीति तैयार की है। इन जनसभाओं में
प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसका आगाज पिछले दिनों ऊना से किया गया है। ने कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनते ही ऊना में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा बंगाणा व नादौन में भी सुक्खू भाजपा पर खूब बरसे। प्रदेश में इस साल के विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल करके मास्टर स्ट्रोक खेला है। सुक्खू व प्रतिभा सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है।
प्रतिभा सिंह के पदभार ग्रहण समारोह से देंगेे एकता का संदेश
नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मई के पहले हफ्ते में
कांग्रेस कार्यालय शिमला में पदभार संभालेगी। इससे पहले वे दिल्ली में
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेगी। प्रतिभा
सिंह पदभार संभालने के मौके पर कांग्रेस शिमला में एक बड़ा कार्यक्रम
आयोजित कने पर भी विचार कर रही है। इस मौके पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। ताकि कार्यकर्ताओं व आम जनता में इसका अच्छा संदेश जाए। इसके बाद प्रतिभा सिंह का पूरे प्रदेश का दौरे करने का भी कार्यक्रम बनाया जा रहा है



| All Rights Reserved | Website By :